बीएससी गणित में विश्वविद्यालय टापर कविता चौहान को दीक्षांत समारोह में मिला प्रमाणपत्र

बीएससी गणित में विश्वविद्यालय टापर कविता चौहान को दीक्षांत समारोह में मिला प्रमाणपत्र

करहां (मऊ) : ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण उर्मिला महाविद्यालय, रामनगर खालिसा मोड़ की छात्रा कविता चौहान ने बीएससी गणित में 82.27 अंक प्राप्त कर महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया। मंगलवार को आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के मुख्य आतिथ्य में उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कविता महाविद्यालय के ठीक पड़ोस में स्थित आजमगढ़ जिले के भुवना खुर्द गांव निवासी किसान धर्मेंद्र चौहान की पुत्री हैं। उनकी माता संगीता देवी गृहिणी थीं। कविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन को दिया। वह वर्तमान में एसएससी और रेलवे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उन्हें परिवार के कामों में हाथ बंटाना पसंद है।

उनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्रबंधक प्रवीण कुमार राय, कमलेश सोनकर, प्रियंका कुमारी, पूनम यादव, सुनील गुप्ता, रजनीश राय, शबीब रिजवी, रामभजन यादव, पवन कुमार, मृत्युंजय सहित क्षेत्रीय लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post