कोठिया धाम के हनुमानगढ़ी में विराजमान हुये श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी व हनुमान
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कोठिया कुटी के नवनिर्मित हनुमानगढ़ी मंदिर में रविवार को हर्षोल्लास पूर्वक वैदिक रीति से श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान के मनोहारी विग्रह की स्थापना की गई। इस मौके पर सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ, पौधरोपण व विशाल भंडारे का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
बता दें कि कोठिया धाम का इस समय सुंदरीकरण चल रहा है। भदीड़ गाँव के सम्मानित नागरिक व इटावा पीएसी में आईपीएस पद पर तैनात पुलिस अधिकारी अनिल सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में धाम पर नित नये विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्ही के हाथों वैदिक ब्राह्मण प्रणव चतुर्वेदी व संतोष पांडेय ने विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कार्य सम्पन्न करवाया। इस मौके पर अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संत राजूदासजी महाराज ने आरती की एवं हनुमत कृपा सेवा समिति के करीब 50 सदस्यों के साथ मिलकर सस्वर व सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ सम्पन्न करवाया।
मुख्य समारोह को महंत राजू दास के अलावा राष्ट्रपति की ओएसडी स्वाति शाही, पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह, पूनम सरोज व गनेश सिंह ने संबोधित किया। संबोधन में वक्ताओं ने इस स्थान पर उक्त कार्यक्रम में शामिल होने को अपना परम सौभाग्य बताया और अपना जीवन धन्य माना। इस स्थल के सुंदरीकरण हेतु हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के उपरांत वन विभाग की तरफ से क्षेत्रीय वन अधिकारी दिवाकर यादव व उपप्रभागीय निदेशक रवि मोहन कटियार के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा नेता उमेश सरोज, रामप्रकाश यादव, पूनम सरोज व भदीड़ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह टिंकू ने पौधरोपण किया। अंत में सबने मिलकर महाभंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया एवं पुण्य के भागी बने।
इस मौके पर बंटी सिंह, मुन्ना सिंह समेदा, भोला शुक्ला, नरसिंह सिंह, लव चतुर्वेदी, राम प्रताप यादव, प्रभुनाथ यादव, प्रवीण कुमार राय, सभाजीत यादव, चंद्रविजय सिंह, उमेश यादव, अभिषेक सिंह, संजीव द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह चंद्रा, रितिक सिंह, वेद मिश्रा, पप्पू सिंह, चन्द्रकांत तिवारी, डेविड सिंह समेत सैकड़ो क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन अनिल सिंह सिसोदिया व धन्यवाद ज्ञापन अशोक सिंह ने किया।







Post a Comment