भतड़ी चौहान बस्ती की सड़क पर लटकते बिजली के तारो से खतरा
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भतड़ी गांव की चौहान बस्ती को जाने वाली मुख्य सड़क पर बिजली के लटकते हुये तार खतरनाक बने हुए हैं। इससे जाती हुई गाड़ियों के संपर्क में आने का खतरा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से इस तार को ऊंचा करने की मांग किया है।
बता दें कि बरसात शुरू होते ही बिजली के तार, खम्भे, केबिल, ट्रांसफ़ार्मर व बिजली कटौती से संबंधित समस्याओं में वृद्धि हो गयी है। इसी बीच भतड़ी गांव की चौहान बस्ती को जाने वाले मार्ग पर 440 वोल्ट के लटकते हुए तार को देखकर ग्रामीण किसी अंजान खतरे से भयभीत हैं। अभिषेक यादव, राजकुमार चौहान, नौशाद अहमद, प्रेम कुमार, अरविंद चौहान, सुधाकर यादव, विधिचन्द्र चौहान, विजय बहादुर सिंह आदि ने तार को ऊंचा करने की अपील किया है। संसू


Post a Comment