122 छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया स्मार्टफोन
करहाँ (मऊ) : करहाँ परिक्षेत्र के दरौरा स्थित हरिपालजी स्मारक पीजी कालेज में शनिवार को 2023-24 सत्र के 122 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। कालेज सभागार में आयोजित एक सादे समारोह में संरक्षक विभूति नारायण सिंह व प्राचार्य डाक्टर प्रेमप्रकाश सिंह से मोबाइल पाकर विद्यार्थीगण प्रसन्नचित नज़र आये।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की उक्त योजना के तहत बीए, बीएससी व बीएड परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई को सुगम व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए इसका वितरण किया जाता है।
इस अवसर स्मार्टफोन पाये बीए तृतीय वर्ष उत्तीर्ण विद्यार्थियों के नाम बधाई संदेश में प्रबंधक रविभूषण प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन देने से उनकी पढ़ाई में चार चांद लग जायेगा। इससे उन्हें आगे की आनलाईन पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे सशक्त होंगी। साथ ही समाज में उनकी आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। उन्होंने इस योजना में लाभान्वित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर देवेंद्र नाथ, संजय तिवारी, अनिल सिंह, शैलेश कुमार, प्रवीण कुमार, हरि मंगल यादव, पंकज सिंह शीतल खरवार, सुष्मिता सरोज, स्वीटी वर्मा सहित सैकड़ों छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।




Post a Comment