ओलंपिक पदक जीतने पर बेसिक के बच्चों ने मनाया जश्न
करहाँ (मऊ) : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम के कांस्य पदक व जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर पूरा देश खुशी मना रहा है। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर के बच्चों ने शुक्रवार को अपने तरीके से जश्न मनाया।
नागपंचमी के दिन खुले विद्यालय में सुबह बच्चों ने झूला झूलकर सावन और विजयी त्योहार का उत्सव मनाया।
साथ ही पेरिस ओलंपिक में दोहरे पदक जीतने की खुशी में रंगारंग प्रदर्शन कर हर्ष प्रकट किया एवं खिलाड़ियों को बधाई संदेश प्रेषित किया। सहायक अध्यापक राजीव राय के नेतृत्व में बेसिक के बच्चों ने जेवलिन थो फेंकते नीरज चोपड़ा व हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश को कंधे पर उठाकर उत्सव मनाने का प्रतीकात्मक अभिनय किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, सहायक नीलम दूबे, रामा राम, अभिषेक सरोज, नीलमा यादव, गौतम विश्वकर्मा सहित दर्जनों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।






Post a Comment