Top News

करहाँ के मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ की धूम


करहाँ के मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ की धूम


करहाँ (मऊ) : परम पावन सावन मास के उत्तरार्ध में विभिन्न स्थानों पर अनेकों धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिव मंदिर करहाँ बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर व क्षीरसागर शिवालय करहाँ गांव में अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हुआ है। यह रविवार को हवन-पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व सायंकाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।


उक्त मानस पाठ का आयोजन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी प्रमोद दास व श्रीलक्ष्मी पूजन समिति के अध्यक्ष अजीत चौरसिया के नेतृत्व में सुबह वैदिक ब्राह्मण अमित तिवारी ने विधि-विधान पूर्वक शुरु कराया।

इस अवसर पर अशोक तिवारी, रमन सिंह, अशोक जायसवाल, राहुल मद्धेशिया, प्रमोद सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, विक्की वर्मा, सुरेश वर्मा, संजीव जायसवाल, मनीष सिंह आदि कार्यकर्ता लगे रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post