Top News

सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सियाबस्ती निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति की धर्म पत्नी सावित्री प्रजापति उम्र लगभग 46 वर्ष की सर्प के काटने से मृत्यु हो गयी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर चली गई। दो पुत्र एवं एक पुत्री जिसमे बड़े लड़के एवं लड़की की शादी हो चुकी थी। छोटे लड़के की अभी शादी नही हो पाई थी। अचानक हुई मौत से गांव मे कोहराम मच गया परिजनों का रो, रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post