Top News

रेलवे फाटक में खराबी से करीब पौना घंटा लगा जाम

रेलवे फाटक में खराबी से करीब पौना घंटा लगा जाम

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन का पूर्वी फाटक विगत एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार खराब हो गया। लगभग 45 मिनट तक फाटक बंद रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। कड़ी मेहनत के बाद फाटक को ठीक कराया जा सका।

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के पूर्वी तरफ रेल फाटक पर आए दिन खराबी होती है। बुधवार को दिन में लगभग 05:00 बजे किसी ट्रेन के आने के दौरान फाटक बंद कर दिया गया लेकिन ट्रेन गुजरने के बाद फाटक नहीं खुला। काफी देर तक इंतजार करने के बाद वहां मौजूद वाहन चालकों ने लगातार हॉर्न बजाना शुरू किया और शोर मचाया। गेटमैन ने अपने स्तर से खोलने का प्रयास किया लेकिन फाटक नहीं खुला। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दिया।

मौके पर पहुंचे तकनीकी विशेषज्ञ और पुलिस की मौजूदगी में फाटक को खोलने की कोशिश की गई। अंतत लगभग 45 मिनट बाद शाम 05:50 पर रेल का दक्षिणी तरफ का जाम फाटक खोला जा सका। इस दौरान करहां रोड, मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहा, आजमगढ़ और मऊ आदि सड़को पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।



Post a Comment

Previous Post Next Post