Top News

शमशाबाद को परास्त कर बोझी ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

शमशाबाद को परास्त कर बोझी ने जीता कबड्डी का फाइनल मुकाबला

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के शमशाबाद कुटी पर लगे एक दिवसीय मेले एवं राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शविवार को भोर में खेला गया। इसमें बोझी की टीम ने शमशाबाद को परास्त कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया, जबकि परसपुर चौरा की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। गणमान्य अतिथियों के द्वारा विजयी टीमों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाआफजाई की गई।

बता दें कि 11 प्रख्यात संतों की दिव्य समाधियों से युक्त शमशाबाद कुटी पर प्रतिवर्ष मेले सहित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता में हजारों लोग जुटते हैं। यहां आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार अलसुबह तक 34 टीमों ने आपस में मैच खेला। अंततः शमशाबाद व बोझी की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया।

सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन, हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डाक्टर उमेश सरोज ने दोनों टीमों के कतारबद्ध खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टास उड़ा कर फाइनल मुकाबले की शुरुआत करवाई। कांटे के फाइनल मुकाबले में बाबा मुकुंद क्लब अमिला बोझी की टीम ने लकी जनसेवा केंद्र शमशाबाद की टीम को 18-14 के अंतराल से हराया। गाज़ीपुर जिले के परसपुर चौरा की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के समापनकर्ता करहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अखंड प्रताप सिंह व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने विजेता टीमों एवं उनके खिलाड़ियों को पूर्व निर्धारित नकद राशि, ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अंकित सरोज, अबूबकर अंसारी , सत्यम शर्मा, आकाश सरोज, बदरे आलम, अतुल यादव, अंकित कुमार, सुरेंद्र पासी, देवीलाल गोंड़, मुकेश सरोज आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post