मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बंधे 233 जोड़े

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बंधे 233 जोड़े

◆मुहम्मदाबाद गोहना के पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज में हुआ आयोजन

◆शासन द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह हेतु मिलता रहेगा अनुदान : नूपुर अग्रवाल

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमे जिले भर के सभी ब्लाकों, नगर पंचायतो व नगर पालिका के 233 जोड़े परिणय सूत्र के बंधन में बध गये। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने वर-वधू को विविध उपहार सामग्री प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

ज्ञातव्य हो कि उक्त योजना अंतर्गत 35000 रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजा जाता है। 10000 रुपये की सामग्री, बिछिया, पायल, 51 बर्तन सेट, 02 साड़ी, एक ब्रिफकेश, दूल्हे को कपड़ा सहित 6000 रुपये की धनराशि स्वागत-सत्कार हेतु शासन द्वारा खर्च की जाती है।

इसमें 242 पंजीकृत जोड़ों में से 09 अनुपस्थित रहे, जबकि 233 का वैवाहिक संस्कार सम्पन्न करवाया गया। इसमें दोहरीघाट 33, परदहा से 11, फतेहपुर मंडाव से 27, बड़रांव से 16, मुहम्मदाबाद गोहना से 35, रानीपुर से 22, कोपागंज से 16, घोसी से 21, रतनपुरा से 29 व नगर पालिका व विभिन्न नगर पंचायतों से कुल 23 वर-वधू दाम्पत्य सूत्र में बंधे।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, स्थानीय विधायक राजेंद्र कुमार, जिला भाजपा महामंत्री रामाश्रय मौर्या, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, भाजपा नेत्री पूनम सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार व बीडीओ डाक्टर चंद्रशेखर कुशवाहा ने वर वधू को उपहार सामग्री का वितरण किया एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

वैदिक ब्राह्मण राजू पांडेय व आचार्य शुभम मिश्रा ने वैदिक रीति द्वारा विधि-विधान से वैवाहिक संस्कार सम्पन्न करवाया। मुख्य अतिथि नूपुर अग्रवाल ने कहा कि ग़रीबो के कल्याण के लिये शासन-प्रशासन द्वारा अनेक तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह भी एक महत्वपूर्ण कदम है।



सरकार सबके साथ, सबके विकास के लिए कृत संकल्पित है। देश के सभी गरीब, वंचित, पिछडो के कल्याण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयासरत हैं। सभी देशवासियों का उन्हें अहैतुक आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, त्रिभुवन प्रसाद, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अर्पित उपाध्याय व पंकज सिंह एडीओ समाज कल्याण दुर्गेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष नौशाद अहमद, जयभीम कुमार, रामदरश यादव, सुनील सिंह, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post