पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित दीनदयाल उपाध्याय

करहाँ (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां मंडल के विभिन्न बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गयी। जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया और उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े चिंतक व कुशल संगठन कर्ता रहे। उनकी प्रेरणा एवं विचारों से ही हमारी पार्टी को प्रेरणा मिलती है।

मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय मानव एकात्मवाद के जन्मदाता थे। उन्होंने सामान्य जनमानस के कल्याण के लिये जीवन भर संघर्ष किया। वे स्वदेशी व लघु उद्योग को बढ़ावा देने के पक्षधर थे। उनका एकात्म मानववाद आद्यजगद्गुरु शंकराचार्य द्वारा विकसित अद्वैतवाद की परंपरा का अनुसरण करता है

इस अवसर पर रानू सिंह, अंकित सरोज, आशीष चौधरी, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह, इंद्रपाल राम, शैलेष सरोज, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र राजभर सहित समस्त बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post