Top News

नवजागरण-2 में मेधावी पुरस्कृत, सम्मानित हुए स्वास्थ्यकर्मी व समाजसेवी


नवजागरण-2 में मेधावी पुरस्कृत, सम्मानित हुए स्वास्थ्यकर्मी व समाजसेवी


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला जमालपुर स्थित प्रेमा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल व सदरपुर स्थित किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल के सौजन्यवसे गालिबपुर स्थित स्कूल के कैम्पस में नवजागरण-2 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, चेयरमैन डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया व डाइरेक्टर डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने मेधावी बच्चों एवं सैकड़ों शैक्षिक व स्वास्थ्य संबंधी क्षेत्र में योगदान हेतु सैकड़ों सामाजिक गणमान्यों को एचीवर्स एवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही सबका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बता दें कि स्कूल में आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में सफल छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार स्वरूप क्रमशः 10 हजार, 5 हजार और 3 हजार का चेक प्रदान किया गया।सीनियर वर्ग में अफ़्फ़ान अब्दुल्ला, जूनियर वर्ग में मारिया माइकल और सब जूनियर वर्ग में मदीहा बैतूल को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आशा बहुओं, शिक्षकों, अभिभावकों को भी मेडल और शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


सब जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मदीहा बाटुल, द्वितीय स्थान इल्म अली और तृतीय पुरस्कार शेख मोहम्मद को मिला। इसी प्रकार सब जूनियर वर्ग में मारिया माइकल प्रथम, रेयांश चौरसिया द्वितीय और अर्ली खान को तीसरा पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में अफ़्फान अब्दुल्ला को प्रथम, देवांश सिंह राजपूत को द्वितीय और शौर्य मिश्रा को तीसरा पुरस्कार मिला। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली आशा बहुओं, शिक्षकों और समाजसेवियों को अचीवर अवार्ड भी दिया गया। सभी को मेडल और शाल प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर अरविंद गुप्ता, अर्चना सिंह, सौरभ पांडेय, बिंदू देवी, धनंजय सिंह, सीमा देवी, अजीत कुमार, प्रभा तिवारी, संजीव कुमार द्विवेदी, सूरज सिंह, पिंटू सिंह, आफरीन बानो, धर्म सिंह गौतम, एखलाख अहमद, कुश कुमार, नीतू सिंह सहित सैकड़ो अभिभावक, गणमान्य स्त्री-पुरूष मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post