Top News

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, तान्या द्वितीय व पावनी तृतीय

मेंहदी प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, तान्या द्वितीय व पावनी तृतीय

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद भाग-2 में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 बालिकाओं ने अपने हांथों पर मेंहदी रची। इस प्रतियोगिता में प्रिया यादव को प्रथम, तान्या शर्मा को द्वितीय व पाबनी सरोज को तृतीय विजेता घोषित किया गया। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।

श्री मौर्य ने बताया कि स्कूल में पठन-पाठन के अलावा समय-समय पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान अध्यक्ष सिंधु यादव,  नरेश यादव, अविनाश ठाकुर, प्रेमशीला देवी, शिवलाल यादव सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post