Top News

नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

करहां (मऊ) : पुलिस अधीक्षक मऊ के आदेशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना व प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय थाना मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में अपराध व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी चलाये जा रहे अभियान के दौरान रविवार को सुबह 06.40 बजे उप निरिक्षक सुरजीत सिंह मय हमराही कर्मचारी गण के द्वारा जरिये मुखबिर खास की सूचना पर करहां बाजार से अभियुक्त रामनाथ पुत्र स्व. रामलाल निवासी चकजाफरी थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अखबारी कागज की बनी 110 पुड़िया व एक थैले के चार टुकड़ों में जमावटी नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसका कुल वजन लगभग 03 किलो 50 ग्राम पाया गया। इसके सम्बन्ध में अभियुक्त के पास कोई वैध कागजात नहीं होने के कारण माल कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्त का नियमानुसार चालान न्यायालय के लिए कर दिया गया । 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरिक्षक सुरजीत सिंह, आरक्षीगण निर्भय सिंह, अंशुमान शुक्ला, रविपाल, बृजेश सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post