चित्रकला प्रतियोगिता में आस्था प्रथम, समृद्धि द्वितीय व कशिश तृतीय
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सुप्रसिद्ध त्रिपाठी चित्र मंदिर स्थित फैशन प्लस मॉल में रविवार को एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रीय स्कूलों एवं गांवों के करीब 50 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने उनके द्वारा बनाये गये चित्रों में से सर्वश्रेष्ठ तीन चित्रों को चुना और उनके विजेताओं आस्था यादव, समृद्धि कुशवाहा व कशिश चौहान को पुरस्कृत किया गया। शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवान हॉस्पिटल के प्रख्यात चिकित्सक डाक्टर शिवप्रकाश सिंह व डॉक्टर दीपक त्रिपाठी ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल, ट्राफी व प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विवान हॉस्पिटल के डॉक्टर शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों के अंदर अनेक प्रतिभाएं छुपी रहती हैं। उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए पठन-पाठन के अलावा इस तरह के आयोजन से उनकी अन्य प्रतिभाएं बाहर आती हैं। जब उन्हें अन्य कार्यों के लिए पुरस्कृत कर शाबाशी दी जाती है, तब उनका मन अपनी पढ़ाई में भी लगने लगता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजकों को इस कार्य के लिए बधाई दी।
इस मौके पर फैशन प्लस माल के एरिया मैनेजर संजय पाण्डेय, प्रबंधक अभय कुमार सिंह, राजीव प्रजापति, विभिन्न अध्यापकगण मुकेश प्रजापति, सीमा सिंह, अजय प्रजापति, मंजू चौरसिया, विनय कुमार यादव, राघवेंद्र कुशवाहा, अशोक चौहान, मोनू कुमार आदि मौजूद रहे।





Post a Comment