Top News

सद्धोपुर में अंबेडकर द्वार का हुआ भूमिपूजन

सद्धोपुर में अंबेडकर द्वार का हुआ भूमिपूजन


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कमालपुर-पहाड़पुर ग्राम पंचायत के सद्धोपुर गांव में रविवार को अंबेडकर द्वार के लिए भूमिपूजन किया गया। बौद्ध भिक्षु भंतेजी महाराज ने आगत गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में भूमिपूजन किया गया। शीघ्र ही इस स्थल पर एक भव्य प्रवेश द्वार बनेगा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर करहां-जहानागंज मार्ग के सद्धोपुर गांव के मुहाने पर समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की स्मृति में स्मारक और मुख्य द्वार बनना प्रस्तावित हुआ है। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री श्रीराम सोनकर व स्थानीय ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने पूजन-अर्चन कर कार्य का शुभारंभ किया। समाजसेवी यशवंत सिंह ने बताया कि गांव में अंबेडकर द्वारा के निर्माण सहित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव आगरी धाम का सुंदरीकरण भी किया जायेगा।

इस अवसर पर बृजनाथ सिंह, महेंद्र यादव, बसंत कुमार सिंह, वीरेंद्र राजभर, मतिराज राम, प्रमोद यादव, विकेश कुमार, सभाजीत सिंह, देवंती देवी, बैजनाथ राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post