स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण हेतु सजग रहें क्षेत्रवासी : शिवशंकर राम
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व रानीपुर ब्लॉक के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में शनिवार को एक समसामयिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों व उनके अभिभावकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम ने स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण, मीना मंच व इको क्लब के कार्यों हेतु जागरुक किया।
संगोष्ठी के उपरांत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के रसूलपुर व मीरपुर गांवों में स्कूल चलो अभियान हेतु संपर्क किया गया। अभिभावकों से उनके बच्चों का शीघ्र प्रवेश कराने एवं उपस्थिति बढ़ाने के लिए अपील की गयी। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए साफ-सफाई, मच्छर व जलजमाव से बचने एवं बुखार, सर्दी, खांसी, डायरिया आदि से प्रभावित होने पर योग्य चिकित्सक से सलाह लेने के प्रति सजग व सचेत किया गया।
इस मौके पर विजय नारायन यादव, विजय कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार, अजीत यादव, गोविंद चौहान, पंकज सिंह, सुषमा देवी, कुंदन सिंह, चंद्रकला सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।


Post a Comment