Top News

क्षत्रिय महासभा 42 गांव के अध्यक्ष बने शशिभूषण सिंह

क्षत्रिय महासभा 42 गांव के अध्यक्ष बने शशिभूषण सिंह

करहां (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के 42 गांवों के क्षत्रिय महासभा की एक संगठनात्मक बैठक रविवार अपराह्न बाबा साहब मठ गुरादरी धाम पर हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से शशिभूषण सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने उन्हें पगड़ी व माला पहनाकर स्वागत किया और आशा व्यक्त किया किया की उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती से काम करेगा।

गत वर्ष अध्यक्ष रहे स्वर्गीय महेंद्र सिंह के निधन के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। इसके लिए संगठन के महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने सभी सम्मानित प्रतिनिधियों को लिखित सूचना प्रेषित कर आमंत्रित किया। शमशाबाद के प्रतिष्ठित नागरिक व बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के सेवानिवृत्त सह क्षेत्रीय प्रबंधक शशिभूषण सिंह के नाम का प्रस्ताव सेवानिवृत्त शिक्षक अवधनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रमोद सिंह ने रखा। सभी गांवो के सम्मानित प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से करतल ध्वनि करते हुये समर्थन व्यक्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद, समकक्षियों के स्नेह व छोटों के प्रेम सहयोग से संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। संगठन में समय अनुसार बदलाव व पारदर्शिता रखी जायेगी। हम आशा करेंगे कि आप सभी अपने समाज को उत्थान व मजबूती प्रदान करने के लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जयजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, छेदी सिंह, गुरुप्रसाद सिंह, नागेंद्र सिंह, बृजबिहारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, राणाप्रताप सिंह, सतीश सिंह आदि सैकड़ों सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post