Top News

पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च, फूंका पुतला

पहलगाम हमले के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च, फूंका पुतला

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के करहां बाजार में वृहस्पतिवार को देर शाम पहलगाम हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शिव मंदिर समिति ने कैंडिल मार्च निकाला। हाथों में विरोध जताती हुई तख्तियां व पाकिस्तान का पुतला लेकर यह कैंडिल मार्च शिव मंदिर से शुरु होकर गद्दोपुर मील तक पहुंचा। वहां से वापस आकर करहां-जहानागंज मोड़ पर पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया।

मार्च का नेतृत्व कर रही भाजपा नेत्री पूनम सरोज, पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा व विष्णुकांत श्रीवास्तव ने निहत्थे पर्यटकों की नृशंश आतंकी हमले में की गई हत्या के विरोध में नाराजगी प्रकट की। उन सबके मन मे आतंकियों को सदैव सह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश साफ देखा गया। कार्यकर्ता हाथों में पाकिस्तान के खिलाफ तख्तियां व पुतला लिए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरा देश इस कायराना हमले से बेहद क्षुब्ध है। हम सभी चाहते हैं कि ऐसे लोंगो को मुंहतोड़ जवाब दिया जाय, ताकि उनकी रूह कांप जाय। हमारा देश इस तरह के नरसंहार को सहन नहीं कर सकता। आतंकियों व उनके पनाहगार पर आरपार का फैसला होना चाहिये, तभी मृतकों की आत्मा को शांति व उनके परिवारजनों को असली न्याय मिलेगा।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश तोमर, रामसरन चौहान व मुन्ना सिंह, वर्तमान मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण प्रताप सिंह व आशीष चौधरी, युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी व रितिक सिंह, महामंत्री अंकित सरोज, नागेंद्र सिंह, प्रद्युम्न कुमार, चंद्रशेखर मौर्य, राहुल सिंह बीटी, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रपाल राम, मिंटू सिंह, सुरेश वर्मा, वीरेंद्र राजभर, प्रहलाद चौहान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post