पराली में लगी आग ने हरी झाड़ियां जलाई
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमुई में वृहस्पतिवार को दोपहर फसल की पराली में लगी आग ने सड़क किनारे की झाड़ियों को अपने जद में ले लिया। समय रहते यदि फायर बिग्रेड, रोटावेटर-ट्रैक्टर, पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू न पाया होता तो सड़क किनारे बड़े पेड़ व नजदीकी बस्ती प्रभावित हुये बगैर नहीं रह पाती।
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के आसपास पश्चिमी तरफ से फसल की पराली में आग शुरु हुई। बताया जाता है कि संभवतः कूड़ा जलाने या ऊपर से गुजरे विद्युत के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी होगी। पछुवाँ हवा के कारण शीघ्र ही सड़क किनारे झाड़ियां जलना शुरू हो गयी। इससे उपजी तपन से मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा था।
इसी बीच 112 नंबर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को इकट्ठा किया, रोटावेटर सहित ट्रैक्टर व फायर बिग्रेड मंगवाया। एक घंटे की मेहनत से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन देर शाम तक कुछ घूर व कूड़ों के ढेर से धुआं उठता देखा गया।


Post a Comment