मेडल व प्रमाणपत्र देकर मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे से लगे मोहल्ला अतरारी स्थित साबेरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। इसमें मेधावी विद्यार्थीगणों को प्रबंधक व प्रधानाध्यापिका द्वारा मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के बाद पूरे स्कूल में कक्षा-1 की उम्मे ऐमन ने प्रथम, कक्षा-3 की उम्मे हबीबा ने द्वितीय और कक्षा-7 की वर्तिका मौर्या ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इन्हें तथा सभी कक्षाओं के टापरों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान प्रबंधक मोहम्मद ज़ाहिद व प्रधानाध्यापिका शादाब अंजुम ने टॉपर्स व सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओ को बधाई दी। कहा कि वर्ष भर मेहनत से पढ़ाई करने के बाद परीक्षा परिणामों का सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कुछ अंको से कुछ लोग आगे पीछे रहते हैं। यह उनकी कम-बेशी मेहनत का परिणाम है। टॉपर्स के अंको से अन्य छात्रों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि अन्य भी अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में टॉप कर अपने माता-पिता, गांव-क्षेत्र, स्कूल व देश का नाम रौशन कर सकें।
इस मौके पर अनवार अहमद, होमा अली, हेरा फ़िरदौस, सपना मौर्या, यूसुफ ज़माल, ख़ालिद नईम, अंजली शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनेक अभिभावकगण व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।




Post a Comment