पीएमश्री विद्यालय सुल्तानीपुर के वार्षिकोत्सव में हुआ मेधावियों का सम्मान
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र रानीपुर अंतर्गत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय सुल्तानीपुर में बुधवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत, शिक्षा गीत, समूह नृत्य, भाषण, नृत्य नाटिका आदि का मनोहारी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। भोजन, पानी, कपड़ा, आवास, स्वास्थ्य के साथ शिक्षा भी एक आवश्यक आवश्यकता है। आज हमारे परिषदीय विद्यालयों में आमूल-चूल परिवर्तन हुये हैं। इसलिए अभिभावकगण ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालयों में करायें।
प्रधानाध्यापक शिवशंकर भारती ने अतिथियों का स्वागत सत्कार व धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर पर ओमप्रकाश सिंह, बलदेव प्रसाद, कुंदन सिंह, ममता यादव, रामबृक्ष राम, अनिल चौरसिया, चंद्रकला, विजयनारायन यादव, सुषमा, गोविंद चौहान, पंकज सिंह, विक्रमा राम, रामअधार यादव समेत अनेक अभिभावक, गणमान्य व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।





Post a Comment