Top News

नवप्रवेशी बच्चों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती

नवप्रवेशी बच्चों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर के नवप्रवेशी बच्चों ने बुधवार को भगवान महावीर की जयंती मनाई। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर की जयंती तिथि अनुसार गुरुवार को है। इसलिए अवकाश के पहले पूर्व संध्या पर उनकी जयंती का उत्सव मनाया गया।

ज्ञातव्य हो कि महावीर स्वामी का जन्म लगभग ढाई हजार वर्ष पूर्व ईसा से 599वर्ष पूर्व बिहार के वैशाली गणराज्य के क्षत्रियकुण्ड में क्षत्रिय परिवार में हुआ था। 30 वर्ष की आयु में संसार से विरक्त होकर उन्होंने राज्य वैभव का त्याग कर दिया। उनके अनुयायी उनकी शिक्षा को याद करके उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान महावीर स्वामी के जीवन परिचय के बारे में बताया गया और उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

कक्षा 2 के छात्र जिशान ने महावीर स्वामी का स्वरूप धारण कियाम साथ ही होनहार छात्रा मानसी विश्वकर्मा, साक्षी, सिमरन, शिवानी, साबरीन, महजबीन, साह्नवी आदि ने भगवान महावीर की झांकी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि विद्यालय में एक भी बच्चा जैन धर्म का नही है। इसके बावजूद बच्चों में सभी धर्मों के प्रति मानवीय मूल्यों को जगाने के लिए विद्यालय परिवार द्वारा हमेशा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों व क्रिया कलापों द्वारा शैक्षणिक सुधार किया जाता रहता है। इसमें विभागीय उच्च अधिकारियों का भी प्रोत्साहन मिलता रहता हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post