Top News

आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट

आबादी की जमीन पर कब्जे के विवाद में मारपीट

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थानांतर्गत जूड़नपुर गांव में शुक्रवार सुबह 06 बजे के आसपास आबादी की जमीन में पुआल रखकर कब्जा करने के विवाद को लेकर चौहान समाज के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों की एक महिला सहित 06 लोंगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ 06-06 लोंगो को आरोपित करते हुये केस दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

गांव निवासी सीताराम चौहान व बृजनरायन चौहान के परिवारों के बीच आबादी की जमीन पर पुआल रखकर कब्जा करने और उसे रोकने पर विवाद गहरा गया। सुबह-सुबह ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गये। जिसमें दोनों पक्ष से 03-03 लोग घायल हो गये। दोनों ने एकदूसरे पक्ष के कुल 12 लोंगों पर केस दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post