मीना मंच का हुआ गठन, संजना बनीं अध्यक्ष
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में शनिवार को नये सत्र 2025-26 के लिये मीना मंच का गठन किया गया। सुगमकर्ता नीलम दूबे व प्रियंका राय के नेतृत्व में संजना को अध्यक्ष व शबनम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
बेसिक शिक्षा विभाग में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन और बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में निर्भीक व निपुण बनाने के लिए मीना मंच का गठन किया जाता है। बता दें कि मीना एक काल्पनिक पात्र है जो बेसिक के बेटियों को आत्मनिर्भर व शिक्षा में नव अलख जगाने के लिए प्रेरित करता है। अब नये सत्र में मीना मंच के लिये संजना को अध्यक्ष व शबनम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सानिया को पावर एंजल व चांदनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंजली, पायल, सिमरन, रीना, आयत, शिवानी आदि को सदस्य नामित किया गया।
इस दौरान प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मीना मंच का गठन किया जाता है। बच्चों में मीना मंच के गठन को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने मीना के कार्यों के बारे में बच्चों को विस्तारपूर्वक बताया। सुगमकर्ता नीलम दूबे और प्रियंका राय ने सभी बच्चों को मीना मंच के सफल गठन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर राजीव मौर्य, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, रामा राम, गौतम विश्वकर्मा आदि रहे।


Post a Comment