Top News

रामनवमी पर कन्यापूजन व महाआरती में जुटे गणमान्य

रामनवमी पर कन्यापूजन व महाआरती में जुटे गणमान्य

करहां (मऊ) :  चित्रगुप्त शंभू-शंकर विष्णु-लक्ष्मी सेवा समिति व लक्ष्मी पूजन समिति करहां के तत्वाधान में शिव मंदिर प्रांगण में रामनवमी को देर शाम राम नाम संकीर्तन, कन्या पूजन व महाआरती का आयोजन सम्पन्न हुआ। इसमें उपस्थित अनेक गणमान्यों ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर 11 कन्याओं का पूजन कर रामलला की आरती उतारी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  विधानसभा की निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज ने सभी का आह्वान किया कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करें। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व चेयरमैन लालाजी वर्मा ने सभी को इस आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि राम के आचरणों के अनुसरण से ही देश में रामराज्य संभव है।

इस दौरान मुहम्मदाबाद गोहना व करहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय रामसरन चौहान व ओंकार सिंह मुन्ना, वर्तमान मंडल अध्यक्षद्वय जनार्दन शर्मा व भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अंकित सरोज, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री सुमन लक्ष्मी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अबुल फ़ैज़ खां, अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, पुजारी सुरेशचंद वर्मा, खण्ड कार्यवाह धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, भाजयुमो के करहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी व रितिक सिंह आदि ने कन्यापूजन कर महाआरती में भाग लिया।

इस मौके पर संकीर्तन व कार्यक्रम के सफल आयोजन में रूपेश पांडेय, मुन्ना सिंह, श्रीकांत चौरसिया, बृजेश सिंह, अभिषेक यादव, पिंटू शर्मा, अनिल पटवा, रामबचन यादव, मनीष सिंह, अनिल जायसवाल, अजय यादव, प्रिंस सैनी, नंदलाल वर्मा, शिव प्रकाश वर्मा, जगधारी राम, भूपेंद्र पांडेय, अजीत चौरसिया, अमरजीत चौरसिया, दुर्गेश वर्मा, बेचन वर्मा आदि लोग लगे रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post