भारत परिषद की बैठक में गाँव सरकार की उठी माँग
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल महर्षि देवल मुनि की तपोभूमि देवलास स्थित हनुमानगढ़ी मन्दिर के प्रांगण में गुरुवार को भारत परिषद के बैनर तले संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। इसमें संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन के तरफ से एक बार पुनः गाँव सरकार बनाये जाने की माँग उठायी गयी।
बैठक को मुख्य रुप से भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभूषण पांडेय तथा मुख्य दिशा निर्देशक व पूर्वांचल प्रभारी धन्नजय चौबे ने संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि न्यायाधीश होते हुए भी वे न्याय पालिका के विरुद्ध भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए जज की कुर्सी से त्यागपत्र दे दिए जिसके कारण उनको अनेक यातनाये झेलनी पड़ी। उसके बाद पूर्व राज्यपाल बोरा जी के शासन काल मे कानूनी सलाहकार रहे। उत्तराखंड में जब एन. डी. तिवारी की सरकार बनी तो विधि सलाहकार भी बने। वर्तमान में पंचायती राज्य के प्रधान महा संगठन एवं आंगनवाड़ी के महा संरक्षक व हाईकोर्ट लखनऊ व इलाहाबाद के महाधिवक्ता हैं। उनका मानना है कि गांव की सरकार गांव में बने। इन्ही सब मांग को लेकर सरकार से लड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांव सरकार में 19 पद हैं जो गांव को नहीं मिले। इसकी भी मांग जोरों से उठायी गयी। इस मौके पर भारत परिषद के जिलाध्यक्ष अर्जुन राम प्रजापति, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश प्रजापति, उपाध्यक्ष राम प्रसाद चौहान, मनोज मिश्र, पवन पाण्डेय, सलाउद्दीन, हरिबंस यादव आदि लोग उपस्थित रहे।



Post a Comment