Top News

वार्षिकोत्सव में पहलगांव के मृत पर्यटकों को दी गयी श्रद्धाजंलि


वार्षिकोत्सव में पहलगांव के मृत पर्यटकों को दी गयी श्रद्धाजंलि


◆मुख्य अतिथि रानू सिंह ने 24 टापरों को किया सम्मानित


◆उम्मे ऐमन, उम्मे हबीबा व वर्तिका मौर्या ने किया स्कूल टाप


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला अतरारी स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कालेज के परिसर में शनिवार देर शाम साबिरा पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव मनाया गया। विभिन्न रंगारंग व संदेशपरक प्रस्तुतियों के मध्य एक भावपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत हाल ही में पहलगांव में मारे गये पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी। साथ ही मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने स्कूल के 24 टापरों को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।


कार्यक्रम की शुरुआत 'लब पे आती है दुआ बनके तमन्ना मेरी' जैसी भावपूर्ण प्रार्थना से हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वागत नृत्य, स्वागत भाषण, भाव नृत्य, नृत्य नाटिका, स्कूल चलो अभियान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, देशभक्ति नृत्य व पहलगांव संबंधी भावपूर्ण कार्यक्रमो से शमां बांध दिया और दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया। सबने एक साथ मिलकर दो मिनट का मौन रखते हुये पहलगांव में शहीद देशवासियों की आत्मशांति हेतु प्रार्थना किया।


प्रबंधक हाजी असरार अहमद, डायरेक्टर मोहम्मद ज़ाहिद अंसारी व उप प्रबंधक मोहम्मद राशिद अहमद ने गणमान्य अतिथियों को बैज, बुके, माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।


रानू सिंह ने बच्चों की अद्भुत प्रस्तुतियों की सराहना की और कहा कि इनके अंदर अपार क्षमता विद्यमान है। शिक्षक गणों ने इनकी अंदर छुपी हुई कला को पहचाना और उसे निखारकर मंच पर प्रस्तुत किया। उन्होंने साबिरा पब्लिक स्कूल की तीन टापरों उम्मे ऐमन, उम्मे हबीबा व वर्तिका मौर्या सहित कुल 24 टापरों को मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होने बच्चों को 5 हजार रुपये के नकद इनाम सहित परिसर में एक आरो वाटर कूलर व हाईमास्क लाइट की सौगात दी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्या ज़ाहिदा वहीद, संचालन अजीत सिंह व धन्यवाद ज्ञापन ताहिरा तरन्नुम ने किया।


इस अवसर पर इरशाद अहमद, नूर अफशा, जनार्दन शर्मा, शादाब अंजुम, भूपेंद्र सिंह, रौशन जहां,  सूर्यप्रताप सिंह, हेरा फ़िरदौस, सुनील कुमार सिंह, श्यामनारायन यादव, अंजली गुप्ता, प्रयाग गौतम, ख़ालिद नईम, अनवार अहमद, फरजाना परवीन, शाईस्ता अंजुम, सदफ़ शाहीन, होमा अली,  सपना मौर्या, संदीप चौरसिया, मुबशेरा अंजुम, जूही यादव, जरीना परवीन सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों छात्र-छात्रायें उपस्थित रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post