अहिल्याबाई होलकर के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपाजनों ने चलाया स्वच्छता अभियान
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा इकाई द्वारा तमसा तट के रामघाट पर अहिल्याबाई होलकर के जन्म शताब्दी वर्ष पर सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि करहां भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाया और कूड़ा-कचरा साफ कर घाट की धुलाई किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजन-अर्चन व आरती कर प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान ओमकार सिंह ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासन काल में अनेक धार्मिक व सामाजिक स्थलों का निर्माण करवाया। अनेक जीर्ण-शीर्ण हो चुके स्थलों का भी जीर्णोद्धार करवाया। भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया है कि उनके जीवन काल में किये गए निर्माण कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी विभिन्न धार्मिक व सामाजिक स्थलों को साफ-सुथरा बनायेगें। स्वच्छता अभियान द्वार भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा राजमाता अहिल्याबाई होलकर को दी जा रही यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व जिला प्रतिनिधि रामसरन चौहान, प्रद्युम्न प्रताप, शशांक त्रिपाठी, बबलू बरनवाल, मनोज गुप्ता, ठाकुर प्रसाद सिंह, केवल चौधरी, बाबूलाल मरांडी, सुरेश प्रजापति, अमरेंद्र चौधरी, अज़ीत गुप्ता, अन्नू बरनवाल आदि उपस्थित रहे।





Post a Comment