कलियुग के साक्षात देवता हैं हनुमान : अम्बरीष मणि शास्त्री
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के भतड़ी में चल रही प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन कथाप्रवक्ता अम्बरीष मणि शास्त्री ने कलियुग के देवता की कथा सुनाई। कहा कि हर युग में एक-एक देवी देवताओं की पूजा हुई है लेकिन कलयुग में सबसे बड़े देवता शिवजी के रुद्र अवतार हनुमान हैं। कलयुग के सबसे बड़े देवता हमारे हनुमान जी महाराज हैं। वैसे तो चारों युगों में हनुमान जी का प्रादुर्भाव रहा। अगर हमें सब फल एक साथ पाना है तो हनुमान जी को भजना पड़ेगा।
बताया कि हमारे प्रभु श्रीराम स्वयं कहते हैं कि हनुमान से बड़ा कोई मेरे चरणों का अनुरागी नहीं है। इसलिए हनुमान को भजने वाला हर प्राणी मुझे अत्यंत प्रिय है। इस मौके पर देवनाथ यादव, अनीता देवी, दिवाकर यादव, ममता, सुधाकर यादव, सुनीता यादव, विजयदास, सुरेंद्र यादव, कमली देवी, रामनरेश, पतिराज यादव, अजय वर्मा, संदीप यादव आदि सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे।




Post a Comment