नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को उस समय एक अहम सफलता हाथ लगी जब भैंसहा मोड़ के पास गुरुवार भोर में 12 बोर के नाजायज तमंचा व एक अदद जिंदा कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
उप निरीक्षक अनिल सिंह मय हमराह ड्यूटी के दौरान भुजहीं अंडरपास के पास मौजूद थे। उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह आये और सभी लोग करहां की तरफ भ्रमण गस्त करते हुए गये। इस दौरान भैंसहा मोड़ से 50 मीटर पहले ही एक व्यक्ति पैदल आते हुये देखा गया जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने कुछ दूर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जमा तलाशी के दौरान उसके कमर के फेटे से एक अदद 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरमद हुआ। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अमन चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी भुंडेसरा बड़कागांव थाना रानीपुर बताया।

Post a Comment