धूमधाम से संपन्न हुआ रामजानकी मंदिर का स्थापना दिवस
करहां (मऊ) : स्थानीय क्षेत्र के भतड़ी परासी गांव के सरहद पर स्थित रामजानकी मंदिर कुटिया का दो दिवसीय स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार से हो रहे मानस पाठ का मंगलवार को श्रृंगार, आरती, हवन, पूजन, प्रसाद वितरण व भंडारे का साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
महंत रामकमल दास ने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि यह कुटिया क्षेत्रीय गांवो की आस्था और विश्वास का केंद्र है। रामजानकी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर प्रति वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होता है। आप सभी क्षेत्रवासी मंदिर के कार्यक्रम व विकास के प्रति सजग व सचेत रहते हैं। इसके लिए हमारा सभी को शुभ आशीर्वाद है। पुजारी विजयदास ने कार्यक्रम के आयोजन में लगे सभी लोंगो के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पुरोहित अनिरुद्ध पांडेय, आयोजन समिति के प्रबंधक विजयबहादुर सिंह, संयोजक सुधाकर यादव, प्रमोद सिंह, रुपचंद चौहान, देवंती सिंह, श्यामनारायण यादव, सुनीता यादव, दिवाकर यादव, लक्ष्मी देवी, किशुन चौहान, मीरा देवी, वीरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





Post a Comment