Top News

मऊ के युवक की आजमगढ़ में गला रेत कर हत्या


मऊ के युवक की आजमगढ़ में गला रेत कर हत्या


करहां (मऊ) : मऊ जिले के रानीपुर थानांतर्गत भतड़ी-भरपुरा गांव निवासी युवक लगभग 32 वर्षीय लखेन्द्र राजभर की आजमगढ़ जिले के जहानागंज थानांतर्गत ख़ालिसा-भरपुरा में सुरेन्द्र राजभर के घर गला रेतकर मंगलवार की रात करीब 08:30 बजे बुरी तरह घायल कर दिया गया। आनन फानन में उसे पहले करहां और पुनः आजमगढ़ अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गयी। कथित हत्यारा मौके से फरार हो गया। मामला दो थानों व दो जिलों का होने के नाते दोनों जगह की पुलिस मौके पर पहुचीं।

मिली जानकारी के मुताबिक किसी काम से लखेन्द्र भरपुरा निवासी सुरेन्द्र के घर गया था। बातचीत के दौरान ही रितेश पुत्र सुरेन्द्र ने लखेन्द्र के गले पर पीछे से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामला दो थानों के होने के नाते पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही। दरअसल भरपुरा नामक बस्ती का कुछ हिस्सा मऊ जिले के रानीपुर थानांतर्गत भतड़ी गांव में पड़ता है, जबकि ज्यादातर हिस्सा आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थानांतर्गत ख़ालिसा गांव की सीमा में पड़ता है।

मृतक लखेन्द्र विदेश में रहकर नौकरी करता था। कुछ महीनों पूर्व ही घर आया था। उसकी एक बेटी व एक बेटा हैं। मृतक के घर पर कोहराम मचा है। परिवार में लोंगो का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स देर रात तक जांच-पड़ताल में जुटी रही और शव का पंचनामा बनाकर अन्त्य परीक्षण के लिए आजमगढ़ भेंजा



Post a Comment

Previous Post Next Post