भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा व मंडल के देवर्षि देवल इंटर कालेज में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया और देश को विकसित बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक श्रीराम सोनकर ने सरकार के 11 वर्षों में कराए गये निःशुल्क राशन वितरण , उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत सैकड़ों सड़कों को आधुनिक मशीनों द्वारा निर्माण कराया कराने की जानकारी दिया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य , अपराधियों को जेल के भीतर डालकर बेखौफ आम जनमानस को चैन के साथ रहने का कार्य सरकार निरंतर कर रही है। कहा कि यह सब कार्य पूर्व की सरकारों में नहीं हो पा रहे थे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय नरायन शर्मा, प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद, जिला प्रतिनिधि स्वर्ण प्रताप सिंह सोनू, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह सूरज, पूर्व ग्राम प्रधान बारा सुनील सिंह, राहुल सिंह, प्रशांत गुप्ता, चंद्रमोहन सिंह, भाग्यराज सोनकर, सोनू सिंह, ऋतुराज सोनकर, कंचन सिंह, कैलाश चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment