अम्मार खां ने 548 अंको व आल इंडिया 13380 रैंक के साथ निकाली नीट परीक्षा
करहां (मऊ) : एक सामान्य से किसान व परंपरागत रुप से बीड़ी व्यवसाय से जुड़े परिवार का बेटा अब डॉक्टर बनेगा। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के माहपुर गांव निवासी किसान व लघु व्यवसायी आज़म खां व परिषदीय विद्यालय सौसरवां में शिक्षिका शगुफ्ता याशमीन के बेटे अम्मार खां ने 548 अंकों व आल इंडिया 13380 रैंक के साथ नीट परीक्षा क्वालीफाई किया है। जैसे ही यह जानकारी प्रकाश में आई वैसे ही गांव-क्षेत्र में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया व लोग विभिन्न तरीके से बधाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कुल चार भाई बहनों में तीसरे नंबर के अम्मार कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। सेक्रेड हार्ट स्कूल सुरहुरपुर के छात्र रहे अम्मार खां ने चौथे प्रयास में नीट क्वालीफाई कर परिवार व गांव-क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सबसे बड़े भाई जहां विदेश में इंजीनियर हैं, वहीं बड़ी बहन एमएससी व बीएड कर नेट की तैयारी कर रही है। छोटा भाई भी इस समय डॉक्टरी की तैयारी कर रहा है।
इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपनी शिक्षिका मां शगुफ्ता याशमीन के मार्गनिर्देशन व पिता आज़म खां के सहयोग को दिया है। कहा कि गांव-क्षेत्र की दुआओं के असर व अम्मी व अब्बू की प्रेरणा से उन्हें यह सफ़लता मिली है। वे डॉक्टर बन ग़रीबों व जरुरतमंदों की खिदमत करना चाहते हैं।
बधाई देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविभूषण सिंह व आशीष चौधरी, असलम खां, डॉक्टर अनुराग सिंह, महाप्रधान रवि पासी, पूर्व प्रधान गुड्डू खां, वर्तमान प्रधान जगदीश चौहान, डॉक्टर सोएब खां, डॉक्टर राजेश यादव, प्रबंधक आरिफ खां, अधिवक्ता छोटेलाल शर्मा, प्रिंस खां, लखेंद्र चौहान, सद्दाम खां, सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य हरिकृष्ण बरनवाल व डॉक्टर किरण कृष्ण, अबुल फ़ैज़ खां, रामनिवास मौर्य, प्रिंस खां, नोमान खां, अजमल खां, अरहान, अंजर व माज़ खां आदि प्रमुख रहे।



Post a Comment