कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल
करहां (मऊ) : स्थानीय क्षेत्र के रानीपुर थानांतर्गत पंकज सिंह पुत्र उमेश सिंह व उनके सहयोगी सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। जिला अस्पताल व बीएचयू ट्रामा सेंटर से इलाज उपरांत देर शाम घर लाया गया।
पंकज सिंह 21 वर्ष व उनके सहयोगी गाजीपुर के बरहट निवासी सचिन यादव 25 वर्ष कैमरामैन हैं। ये दोनों सोमवार को शादियाबाद की एक स्टूडियो से काम करके वाराणसी जा रहे थे। दोपहर एक बजे के आसपास नंदगंज बाईपास स्थित गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर चढ़ने के कुछ ही समय बाद पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार उछलकर दूर तक घिसटते चले गए और चोटिल हो गए। दुर्घटना में उनके दो महंगे कैमरे, लेंस, गैम्बल व टाईपैड सहित बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यदि हेलमेट नहीं होता तो दोनों की जान भी जा सकती थी।
स्थानीय लोंगो की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया औऱ घायलों को गाजीपुर सदर अस्पताल भेजवाया। वहाँ इलाज के बाद सचिन यादव को छोड़ दिया गया जबकि पंकज सिंह को परिजन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। उन्हें वहां से इलाज के बाद मंगलवार शाम घर लाया गया।


Post a Comment