युवक ने फाँसी लगाकर दी जान, शोक में डूबे परिजन
करहां (मऊ) : रानीपुर थानांतर्गत शमशाबाद में सोमवार की रात रमेश यादव पुत्र स्व. रमाकांत यादव नामक लगभग 24 वर्षीय युवक ने नशे की हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजवाया। इससे पूरे गांव में शोक व्याप्त है और परिजन रोते-रोते बेहाल हैं
मिली जानकारी के अनुसार युवक नशा करता था और अपनी शादी को लेकर किसी बात से नाराज होकर नशे की हालत में आए दिन कलह करता था। सोमवार की रात भी नशे के दौरान कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कोई आवाज आती नहीं सुनाई देने पर परिजन पिछले दरवाजे से देखें तो आवाक रह गये। वह पंखे के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया था।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक रमेश यादव पुत्र स्व. रमाकांत यादव नशे में किसी बात को लेकर कलह किया और फांसी लगाकर जान दे दिया। पोस्टमार्टम के बाद असली कारण स्पष्ट होगा।


Post a Comment