Top News

प्रबंध समिति की सहमति के बिना विद्यालय मर्ज करने पर ग्रामीण आंदोलित

प्रबंध समिति की सहमति के बिना विद्यालय मर्ज करने पर ग्रामीण आंदोलित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के देवरिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीण व अभिभावक उस समय आंदोलित हो उठे जब उन्हें पता चला कि विद्यालय प्रबंधन समिति को बिना किसी सूचना और सहमति के यह विद्यालय बंद कर दिया गया और इसे प्राथमिक विद्यालय सौसरवां के साथ मर्ज कर दिया गया। ग्रामीणों ने उक्त आदेश को रोकने और विलय समाप्त करने को लेकर गुरुवार को जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा इस संबंध में बीईओ मुहम्मदाबाद गोहना सहित बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी को मांग पत्र भेंजा।

बता दें कि एक निश्चित संख्या से कम छात्र होने पर विभिन्न परिषदीय विद्यालयों को किसी पड़ोसी विद्यालय के साथ विलय किया जा रहा है। इसी क्रम में देवरिया खुर्द प्राथमिक विद्यालय का विलय भी सौसरवां प्राथमिक विद्यालय के साथ कर दिया गया है।

ग्रामीण दिनेश पांडेय, धनंजय सिंह, प्रमोद यादव, बसंत कुमार सिंह, पन्नालाल, श्रीनाथ, भानुप्रताप, अजय, हरिश्चंद्र, कमलेश कुमार पांडेय, बृजेश यादव आदि का कहना है कि यह विद्यालय बहुत प्राचीन व ऐतिहासिक है। यहां कभी आसपास के करीब दर्जन भर गांवो के बच्चे पढ़ते थे। इसका परिसर व भवन बहुत अच्छा है। मर्ज करने से पहले विभाग को प्रबंध समिति को सूचना देकर सहमति लेना चाहिए था। इन लोंगो ने कहा है कि यदि विभाग यह आदेश रद्द कर देता है तो ग्रामीण व अभिभावक छात्र संख्या और अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने में पूरा सहयोग करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post