Top News

किंग्स इडेन नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में डॉ. उमेश व पूनम सरोज ने बांटा टैबलेट

किंग्स इडेन नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज में डॉ. उमेश व पूनम सरोज ने बांटा टैबलेट

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत फार्मेसी छात्रों को मिला डिजिटल शिक्षा का उपहार

करहां (मऊ) : किंग्स इडेन नर्सिंग एंड फार्मेसी कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में गुरुवार स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत डिप्लोमा फार्मेसी के विद्यार्थियों को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रख्यात आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर उमेश सरोज व भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने 38 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान कर उनके उज़्ज़वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की निदेशक डॉ. मोनिका गुप्ता ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल उपकरण आज की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। यह टैबलेट केवल एक डिवाइस नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे इन टैबलेट्स का उपयोग ऑनलाइन क्लास, मेडिकल स्टडी, फार्मास्युटिकल रिसर्च और स्व-अध्ययन के लिए करें।

विशिष्ट अतिथि उमेश सरोज ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टरों और फार्मासिस्टों के योगदान को याद करते हुए कहा कि आप सभी फार्मेसी के छात्र, भविष्य के स्वास्थ्य रक्षक हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इन टैबलेट्स का सही उपयोग करते हुए अपने ज्ञान और दक्षता को बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में नकारात्मक बातों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है।

छात्रों ने टैबलेट पाकर खुशी जताई और कहा कि इससे उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी और वे डिजिटल रूप से आगे बढ़ सकेंगे। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें तकनीक और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post