Top News

जिलाध्यक्ष ने देवलास में नए भाजपा मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

जिलाध्यक्ष ने देवलास में नए भाजपा मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए शुक्रवार को देवलास में मंडल स्तर पर नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य एवं भाजपा नेत्री पूनम सरोज ने मुहम्मदाबाद गोहना मंडल कार्यालय का विधिवत पूजन-अर्चन कर फीता काटकर उद्घाटन किया।

नए कार्यालय के खुलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह नया कार्यालय न केवल संगठन के संचालन में सहायक होगा बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए संवाद, योजना व कार्यक्रमों के समन्वय का केंद्र भी बनेगा। भाजपा की यह पहल जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेत्री पूनम सरोज, प्रांतीय परिषद के सदस्य छोटू प्रसाद, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा व करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह व महामंत्री राहुल सिंह द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुशील चौबे व राहुल सिंह, श्याम चौबे, शैलेंद्र सिंह शैलू, चंद्रकांत तिवारी, रितिक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post