अनियंत्रित बाइक सवार युवक गिरकर घायल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना थाना कोतवाली अन्तर्गत करहां-जहानागंज मार्ग स्थित मालव गांव में गुरुवार के दिन आयुष्मान उर्फ गुड्डू मौर्य नामक युवक गांव की चट्टी स्थित दुकान से कुछ सामान लाने गया था। जैसे ही युवक मौर्य बस्ती के सड़क किनारे मोड़ पर पहुंचा कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बचने के लिए अगला ब्रेक मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई और बाइक सवार युवक गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों द्वारा घायल युवक को करहां बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

Post a Comment