Top News

यूपीआई फ्राड के पीड़ित को वापस कराई 15 हजार की धनराशि

यूपीआई फ्राड के पीड़ित को वापस कराई 15 हजार की धनराशि

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने सोमवार को यूपीआई साइबर फ्राड के शिकार हुए पीड़ित के खाते में 15 हजार रुपये की धनराशि वापस कराई। आवेदक ने साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मिथलेश कुमार को साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में आवेदक मुसाफिर चौहान पुत्र दूधनाथ चौहान निवासी ग्राम चलिसवां को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके 15 हजार रुपए फ्राड स्वरुप उड़ा लिए गए। पीड़ित के द्वारा दर्ज शिकायत के उपरांत नियुक्त साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह व शालिनी मौर्य द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक की फ्राड की गई संपूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post