पुलिस ने बरामद कर सुपुर्द की गुम हुई 18 हजार की कीमती मोबाइल
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने सीसीटीएनएस व साईबर पोर्टल पर प्राप्त गुमशुदा मोबाइल के प्रार्थना पत्र के क्रम में सोमवार को गुम हुई 18 हजार की कीमती मोबाइल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया। आवेदक ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
बता दें कि कोतवाली में नियुक्त सीसीटीएनएस व साइबर टीम के कर्मचारी गण आरक्षी लवकुश, दयानाथ मौर्य, शौर्य श्रीवास्तव, महिला आरक्षी प्रिया सिंह व महिला आरक्षी शालिनी मौर्य द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुई ओप्पो की 18 हजार कीमत की मोबाइल बरामद कर आवेदक सरवन यादव पुत्र रामप्रीत यादव निवासी गौहरपुर थाना मु.बाद गोहना को सुपुर्द किया गया।

Post a Comment