जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में संगठन सृजन और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि
मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी मऊ की मासिक बैठक राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज (आरटीओ ऑफिस के निकट) में आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के नाम का प्रस्ताव एवं ब्लॉक और मंडल स्तर पर संगठन सृजन की दिशा में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद/विधायक, पूर्व प्रत्याशी (लोकसभा/विधानसभा), पूर्व एवं वर्तमान AICC/PCC सदस्य, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर पंचायतों के अध्यक्षगण तथा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, ओबीसी, दलित कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, किसान कांग्रेस, सेवादल, सोशल मीडिया एवं अन्य विभागों/प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में घोसी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस के प्रमुख वक्ता स्व. श्री हरिश्चंद्र प्रज्ञानंद दुर्गेटकर को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में हरिश्चंद्र यादव, शिवाजी कन्नौजिया, रामानंद यादव, रामकरन, हफिजुर रहमान, महेंद्र सोनकर, मनोज गिहार, चंद्रभान यादव, परशुराम यादव, राजू फारूखी, संजय चौहान, फहद कादिर, अनस अंसारी, मंशा राजभर, सरोज पांडेय, खुशबू एवं आफताब सिद्दीकी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने हेतु विचार साझा किए और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।


Post a Comment