Top News

ट्रांसफॉर्मर बदलकर 48 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

ट्रांसफॉर्मर बदलकर 48 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

करहां (मऊ) : करहां-जमुई विद्युत उपकेंद्र द्वारा करहां गांव का एक सप्ताह पहले लगाया गया ट्रांसफार्मर शनिवार की रात लगभग 11 बजे पुनः खराब हो गया। इसके बाद सैकड़ों घरों की बिजली व्यवस्था गुल हो गयी। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद सोमवार सायं 05 पंजे दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया। गर्म होने के उपरांत सोमवार की रात करीब 11 बजे अर्थात कुल 48 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। दो दिन से अंधेरे व बिना पानी के जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

बतादें कि शनिवार को करहां-मुहम्मदाबाद गोहना रोड पर रसूलपुर व करहां गांव के राजपूत बस्ती में जाने वाली सड़क किनारे लगे 100 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था। विद्युत उपकेंद्र जमुई-करहां के विद्युत कर्मचारियों द्वारा रविवार की शाम ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की पहचान की गई। हालांकि एक हप्ते पहले ही यहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। सोमवार शाम 05 बजे दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर कड़ी मशक्कत के बाद बदला गया। सैकड़ों घरों की प्रभावित बिजली व्यवस्था से परेशान और अंधेरे में बिना पानी के रहने को मजबूर ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लग जाने के पश्चात रात 11 बजे कुल 48 घंटे बाद बिजली का दर्शन कर राहत की सांस ली। बताया कि पूरे दो दिन से हम सभी अंधेरे, मच्छर और बिना पानी के किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post