Top News

किसान व श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम, रो-रो कर बुरा हाल

किसान व श्रमिक की मौत से परिवार में कोहराम, रो-रो कर बुरा हाल

करहां (मऊ) : रानीपुर थाने के खरेवां याकूबपुर निवासी 65 वर्षीय किसान व श्रमिक की मृत्यु उपरांत अंत्य परीक्षण के बाद शुक्रवार अपराह्न शव आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य की मौत से परिजन वाले जहां बेहाल नजर आए, वहीं उनके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। शुक्रवार देर शाम गाज़ीपुर के गंगातट स्थित राजघाट पर उनको मुखाग्नि दी गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सिरगुन राम पुत्र स्वर्गीय बिलारू खेती-बारी व मजदूरी का काम करते थे। गुरुवार अपराह्न एक कृषि यंत्र का बेंत काटने एक पेड़ पर चढ़े थे। पेड़ से फिसलकर नीचे कंपोस्ट खाद वाले घूर में गिर गए। परिवार व गांव वाले उन्हें अस्पताल लेकर भागे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर शव को देर शाम जिला अस्पताल भेजवाया था।

ग्रामीणों के मुताबिक सिरगुन पेड़ पर ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थे। पेड़ से गिरने पर उनका सिर खाद के ढेर में धंसा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक मजदूर की मौत पेड़ से गिरने या घूरे में सिर के धसने से हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा।

मृत मजदूर के परिवार में पत्नी चंद्रधूपा देवी, दो पुत्र पवन कुमार व प्यारे कुमार तथा एक पुत्री रानी कुमारी है। उनके किसी संतान की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजन बेसुध हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post