नगपुर प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन व चाहरदीवारी जर्जर
करहां (मऊ) : मऊ जागरण व अजीत एक्सप्रेस की टीम जिले में परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की पड़ताल करने के क्रम में गुरुवार प्रातः 10:15 पर शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के नगपुर प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची। वहां पुराना मुख्य भवन और गांव के रास्ते की तरफ वाली चाहरदीवारी व मध्याह्न भोजन निर्माण वाला कक्ष जर्जर पाया गया। बीईओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि नगपुर प्राथमिक विद्यालय का 1996 में बना पुराना कक्ष जर्जर श्रेणी में चिन्हित किया गया है।
वहां के प्रधानाध्यापक रविकांत ने बताया कि विद्यालय में कुल 05 कक्ष हैं। इनमें 2005 में बना भवन व 2017 में बना भूकंपरोधी भवन अच्छी स्थिति में हैं। बिजली और पानी की व्यवस्था ठीक है। दो शौचालय संचालन में है, जबकि एक दिव्यांग शौचालय निर्माणाधीन है। ग्राम प्रधान राहुल यादव ने बताया कि वह दिन-प्रतिदिन गांव में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु प्रयासरत हैं।




Post a Comment