पानी टंकी का सोलर पैनल चुराने वाला चोर गिरफ्तार, भेंजा गया कोर्ट
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव स्थित जल मिशन योजनांतर्गत निर्मित पानी की टंकी का सोलर पैनल चुराने वाले आरोपित को पुलिस ने सोमवार क्षेत्र के सैदपुर मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड रैकड गांव के पास से गिरफ्तार कर चोरी का 10 सोलर पैनल बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायालय भेंज दिया गया।
इस सम्बंध में कोतवाली से जानकारी प्रदान की गई कि मालव गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी से कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने सोलर पैनल चुरा लिया था। सोमवार को भोर में 05:30 बजे मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट रोड पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप से एक संदिग्ध युवक को पड़कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम जयहिंद यादव निवासी गांव गुल्लीगढ़ थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना बताया। आरोपी ने सोलर पैनल चोरी करने की बात स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर उसके घर के छत पर रखे 10 अदद सोलर पैनल बरामद किए गए। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित को न्यायालय हेतु चालान कर दिया।

Post a Comment