फरार आरोपी के घर मुनादी, धारा 82 की नोटिस चस्पा

फरार आरोपी के घर मुनादी, धारा 82 की नोटिस चस्पा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील व रानीपुर थाना क्षेत्र के दुर्जेपुर गांव में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। रानीपुर थाना पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजवाकर सार्वजनिक रुप से मुनादी कराई और आरोपी को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

पुलिस ने मुनादी के बाद आरोपी के मकान के मुख्य दरवाजे सहित सार्वजनिक स्थान पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत जारी कानूनी नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को बताया कि निर्धारित अवधि में आरोपी के प्रियम राजभर पुत्र मुन्ना राजभर को न्यायालय अथवा संबंधित थाने में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण न करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार धारा 83 के तहत आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में चर्चा का माहौल रहा। थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालयीय आदेशों के तहत लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

Post a Comment

Previous Post Next Post