सपा नेता आमिर इफ्तेखार का किया गया भव्य स्वागत
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार व ग्राम पंचायत माहपुर में गुरुवार को सपा नेता आमिर इफ्तेखार का प्रथम आगमन हुआ। इस दौरान सपा नेता व पूर्व ग्रामप्रधान अमिरुल्लाह खां व परमहंस यादव के नेतृत्व में जुटे दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े व गगनचुम्बी नारों के बीच माला-फूल पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्हें जुलूस की शक्ल में माहपुर स्थित अमिरुल्लाह खां के आवास पर ले जाया गया। यहां वह आधे घंटे के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले एवं पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
कहा कि वर्तमान देश व प्रदेश की सरकार जनता के असली मुद्दों से भटक गई है। इस सरकार में आम जनता परेशान व त्रस्त है तथा बड़े व्यापारी मस्त हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से मिशन 2027 के लिए लग जाएं एवं इस फिरकापरस्त ताकतों को आगामी चुनाव में उखाड़ फेंके एवं सपा की सरकार बनाने में सहयोग करें। सपा का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर संघर्ष करे व आम जनता को न्याय दिलाकर उनके हक की लड़ाई लड़े। शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा एवं उनके सुख-दुख में सदैव साथ रहेगा।
इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, अबरार खां, रिजवान खां, हरेंद्र यादव, मुन्नू खां, केशव चौहान, प्रवीण यादव, शेरु खां, रामरतन चौरसिया, सेराज, रामप्रकाश, किश्मत अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment